फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा : पहले दिन 19 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Thu, 14 May 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तीन केंद्रों पर बुधवार को डीएलएड परीक्षा-2026 शुरू हुई। सुबह दस बजे से शुरू हुई डीएलएड परीक्षा के पहले दिन कुल 1183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1164 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि डीएलएड -2026 की परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इस विषय में परीक्षा केंद्र किसान इंटर मीडिएट कॉलेज साखोपार में पंजीकृत 389 अभ्यर्थियों में से 380 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि नौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी तरह बुद्ध इंटर मीडिएट कॉलेज कुशीनगर में पंजीकृत 356 अभ्यर्थियों में से 353 उपस्थित व तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि उदित नारायण इंटर काॅलेज पडरौना में पंजीकृत 438 अभ्यर्थियों में से 431 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सात अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें