फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाइट वाॅरियर्स को हराकर पूर्वांचल क्रिकेट टीम ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 14 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में विजेता क्रिकेट खिलाड़ियों को शिल्ड देते अति​थि व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर में रविवार की रात टेनिस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता सीजन वन का फाइनल का मुकाबला हुआ। इसमें पूर्वांचल क्रिकेट टीम ने नाइट वॉरियर्स टीम को पराजित कर दिया। विजेता टीम के सूरज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। अंत में विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय गुप्ता, सुबाष कसेरा, आदित्य जायसवाल, लव जायसवाल आदि दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबला शुरू कराया। टाॅस जीत कर पूर्वांचल क्रिकेट टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नाइट वाॅरियर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 95 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे पूर्वांचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने नौ ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पूर्वांचल क्रिकेट टीम के सूरज को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के करन कसेरा, धीरज सोनी, आदित्य कुमार, आयुष पटेल, किशन कसेरा, विनय पटेल, नवाब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें