पडरौना सुभाष चौक स्थित बस स्टैंड की निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह,सदर विधायक मनीष ज
पडरौना। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने पडरौना नगर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को 15 जून तक हर हाल में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
राज्यसभा सांसद ने निर्माणाधीन बस स्टेशन के भवन, अधिकारियों के कक्ष, यात्री हाल काे बारीकी से देखा। परिसर में शौचालय व पेयजल की सुविधा के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था पैक्स-पैड के अधिशासी अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, कैंटीन के साथ डारमेट्री की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद