फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एग्जिट पोल के आंकड़े देख भाजपाई गदगद, जश्न की तैयारी

Mon, 03 Jun 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मतदान खत्म होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही प्रचंड बहुमत को देख पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गदगद हैं। एग्जिट पोल में कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी को भी जीत मिलने के आसार जताए गए हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ता मतगणना के दिन जीत का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


मतदान के बाद रविवार को भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक देर तक आराम करते मिले। दोपहर बाद नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल को लेकर चर्चा की। एग्जिट पोल में केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है। नगरपालिका अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता मतगणना के दिन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते रहे। करीब दो घंटे से ज्यादा वक्त कार्यकर्ताओं ने यहां बिताया। इसके अलावा सदर विधायक मनीष जायसवाल के आवास और उनके कैंप कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता भी एग्जिट पोल को लेकर गदगद नजर आये। यहां कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें