पडरौना। विकास भवन सभागार में शनिवार को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुुई।
बैठक में पॉक्सो एक्ट से संबंधित सात मामले प्रस्तुत किए गए। दो मामलों में क्षतिपूर्ति देने के लिए समिति ने निर्णय लिया। पॉक्सो एक्ट से संबंधित पांच मामलों को अस्वीकृत कर दिया गया। इसके अलावा नौ मामलों में एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िताओं से मेडिकल जांच में पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षग केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, डीप्टी सीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, वेद प्रकाश उमराव, मनीष कुमार, रेनू यादव, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे। संवादय