जौरा बाजार। क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को बुद्ध विकास मंच की बैठक हुई। इसमें फाजिलनगर और दूदही कस्बा में छात्रावास का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए संगठन की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर छात्रावास बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें संगठन से जुड़े लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
इसके बाद फाजिलनगर और दुदही कस्बा में छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि छात्रावास का निर्माण शीघ्र शुरू हो सके। इसके लिए चिह्नित कस्बों के आसपास सड़क किनारे जमीन की तलाश करें, ताकि उसकी रजिस्ट्री कराया जा सके। संवाद
ៀ