फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ढोड़ीला चंवर में मिला युवक का सिर कटा शव

Thu, 02 Apr 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटया-गांगरानी गांव के बीच ढोड़ीला चंवर के तालाब में बुधवार सुबह युवक का सिर कटा शव मिला है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब चार-पांच पहले का प्रतीत रहा है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन

कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के कटयां के लोग सुबह करीब आठ बजे चंवर स्थित गन्ने की सिंचाई करने गए थे। पोखरे से पानी निकालने के लिए जैसे ही पंपिंग सेट का पाइप डाला, युवक का सिर कटा शव देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ जट गई। सूचना पर आई कुबेरस्थान पुलिस शव को पोखर से बाहर निकलवाया। वहां मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त से इन्कार कर दिया। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बरामद शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव का केवल धड़ है, सिर गायब है। शव की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें