फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात युवक का शव दरवाजे पर रखकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात युवक का शव दरवाजे पर रखकर भागे बाइक सवार
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया लच्छीराय गांव का मामला, फोन आने पर गया था अमन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव में मंगलवार रात 11 बजे दो बाइक सवार एक युवक का शव लेकर पहुंचे और दरवाजे पर रखकर भाग गए। युवक शाम को किसी के बुलाने पर घर से गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
तरया लच्छीराम गांव निवासी अमन कुशवाहा उर्फ रामनरेश (24) मंगलवार शाम पांच बजे किसी के बुलाने पर घर से निकले थे। मां ज्ञांती देवी ने बताया कि फोन करने वाले ने बड़ा जोर देकर बेटे को बुलाया था। रात में वह बेटे के इंतजार में घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थी। तभी 11 बजे एक बाइक से तीन लोग आए। बाइक रुकते ही दो लोगों ने बेटे को उतार कर जमीन पर लिटा दिया और चलते बने। पूछने पर बताया कि नशे में है। वह पास पहुंची तो बेटे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। अनहोनी की आशंका में वश वह रोने लगीं। आवाज सुनकर परिवार व गांव के तमाम लोग जुट गए। घरवालों का कहना है कि अमन कुशवाहा के शरीर डंडे से पिटाई के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को थाने ले जाया गया। सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवक का मोबाइल भी गायब है। उसके नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें