फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में झुलसी किशोरी की मौत
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के रूदलापुर गांव में शनिवार को संदिग्ध हाल में झुलसी जाने से किशोरी की मौत हो गई। घटना को परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। गांव के किसी ने सूचना दी तो पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
लोगों ने बताया कि 17 वर्षीय सुमन घर के अंदर शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में आग की लपटों में घिरी हुई देखी गई। परिजन और आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाया, तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसके शरीर से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। उसे परिजन तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने लिखित या मौखिक कोई सूचना नहीं मिली है। दूसरे स्रोतों से जानकारी मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम
खड्डा। पुणे में सटरिंग का कार्य करते समय ऊंचाई से गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव जब उसके गांव गैनही जंगल पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे। लोगों ने बताया कि गैनही जंगल गांव निवासी हीरा लाल का 22 वर्षीय बेटा महाराष्ट्र के पुणे में शटरिंग कार्य करता था। तीन दिन पहले अचानक वह नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस से उसका शव शनिवार को गांव आया तो चीख-पुकार मच गई। वह अविवाहित था तथा मां-बाप का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें