फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर बाजार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फाजिलनगर निवासी संदीप की शादी सुमही निवासी शीला से सात साल पहले हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार, शनिवार दोपहर तीन बजे छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फाजिलनगर चौकी प्रभारी रामनारायण दूबे ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें