सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शितलापुर गांव के पास रविवार की देर शाम को किसी वाहन की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की शाम करीब छह बजे नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर शीतलापुर विद्यालय के सामने पैदल जा रहा करीब 40 वर्षीय व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे और जब तक घायल को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते, उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद