सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर पंसरवा पुल के समीप शनिवार की देर शाम किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी थाने की डायल 112 पुलिस टीम कसया-तमकुहीरोड से गुजर रही थी। पंसरवा पुल के पास सड़क के बीच में दुर्घटनाग्रस्त बाइक व युवक को देखकर पुलिस कर्मी रुके। सिर में गंभीर चोट लगने व अत्यधिक रक्तस्राव के चलते युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना एचओ जितेंद्र सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ ने युवक के मोबाइल फोन का सिमकार्ड दूसरे फोन में डालकर बात की तो उसकी पहचान विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत इन्नरपट्टी निवासी अनिल यादव के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि अनिल सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।