कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
पडरौना। राजदरबार स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इन दोनों विभूतियों की जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश आयरन लेडी और लौह पुरुष के नाम से सम्मानित किया। इन दोनों विभूतियों ने भारत के इतिहास में अतुलनीय योगदान दिया। सख्त फैसलों के लिए विख्यात इंदिरा ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े करके दुनिया के मानचित्र पर एक नया देश बना दिया। 1975 में सिक्किम को देश में मिला लिया। सरदार पटेल ने करीब साढ़े पांच सौ रियासतों को मिलाकर अखंड भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस दौरान ओबीसी जिलाध्यक्ष नंदलाल चौहान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आफताब आलम, ज्ञानती शर्मा, हरिगोविंद सिंह, नबीज आलम, महेंद्र सिंह, मुहम्मद मुस्लिम, कन्हैया सिंह, जयप्रकाश मल्ल, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।