फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

बहन के घर जा रहा थे महुआडीह बैदौली निवासी टुन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। बृहस्पतिवार की सुबह हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव महुआडीह बैदौली निवासी 35 वर्षीय टुन्ना बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से अपनी बहन के घर सुकरौली बाजार जाने के लिए घर से निकले। वह अभी हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह देख घटनास्थल की तरफ लोग दौड़े, लेकिन जब तक लोग पहुंचे, उतनी देर में टुन्ना की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक कुछ दूर आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पेड़ से गिरकर घायल किसान की मौत
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में पेड़ पर चढ़कर सब्जी तोड़ रहा किसान पेड़ की डाली टूटने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के धोबिया टोला निवासी गनेश (54) के घर के सामने स्थित पेड़ पर नेनुआ की लताएं फैली हुई हैं। उसकी सब्जी तोड़ने के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर में गनेश पेड़ पर चढ़े थे। जिस डाल पर गनेश खड़े थे, वह अचानक टूट गई, जिसके कारण गनेश जमीन पर आ गिरे। गंभीर रूप से घायल गनेश को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के डुमरभार गांव के सामने एनएच पर बृहस्पतिवार को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत चिंताजनक बता डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर भरपटिया निवासी लालबहादुर (25) और मुकेश (30) बाइक से पटहेरवा जा रहे थे। डुमरभार गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों दूसरे लेन में जा गिरे। संयोग था कि उस समय कोई बड़ा वाहन नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। एसओ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें