फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर खड़े ट्रक में भिड़ी कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर खड़े ट्रक में भिड़ी कार, युवक की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के बनवरिया गांव के सामने फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कार टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस आधे बाद पहुंची। घायल को एनएचएआई की एंबुलेंस से तमकुहीराज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार को फोरलेन पर कार तमकुहीराज से बिहार की तरफ जा रही थी। बनवरिया गांव के सामने हाईवे पर क्रासिंग के पास खड़े ट्रक में कार टकरा गई। कार सवार एक व्यक्ति फंस गया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस व टोल प्लाजा सलेमगढ़ को दी।
विज्ञापन

तमकुहीराज पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन से कार को फोरलेन से किनारे हटवाया। कार में फंसे दिव्यनगर निवासी रवि मिश्रा (35) को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन पुलिस ने कार में सवार दूसरे घायल व्यक्ति दिव्यनगर के ही सत्यम चतुर्वेदी (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल पडरौना भेज दिया। वहां से उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। तमकुहीराज के एसएचओ अश्विनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल
तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव के सामने बाइक सवार बुजुर्ग ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर टूट गए। उनको सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार को थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (60) घर से किसी कार्य के लिए बाइक से तमकुहीराज जा रहे थे। कोइंदी बबलू चौराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें