स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बने राजकुमार
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के हनुमान मंदिर में रविवार को स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। गहमागहमी के बीच राजकुमार वर्मा 87 मत पाकर नए अध्यक्ष चुने गए। उनके उनके प्रतिद्वंद्वी व पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनी को 73 मत प्राप्त हुए। परिणाम आने पर लोगों ने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी।
सेवरही नगर पंचायत के हनुमान मंदिर/स्वर्णकार धर्मशाला में रविवार को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए नए अध्यक्ष का चुनाव करने के प्रस्ताव पर लोगों ने सहमति जताई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के सामने आने से मतदान का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी बैजनाथ सोनी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार वर्मा को 87 मत मिले। वह स्वर्णकार समाज सेवरही के अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनी को 73 मत प्राप्त हुए। इस दौरान स्वर्णकार समाज के संरक्षक एसएन वर्मा, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, बैजनाथ वर्मा, मार्कंडेय वर्मा, संजय वर्मा, दिनेश सोनी सहित स्वर्णकार समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।