फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीमावर्ती बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र स्थित पूूरे खास निवासी विद्या राय (65) शनिवार की सुबह साइकिल से फोरलेन होते हुए अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सलेमगढ़ के पास तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस हादसे की सूचना मिलते ही म.ृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुराजही देवी सीएचसी पहुंची, जहां रो रोकर उनका बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची तरयासुजान थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
बोलरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
रामकोला। थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित गोबरही चौराहे के निकट बोलेरो की टक्कर से एक बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के ही चंदरपुर लक्षण गांव के निवासी रुपेश शर्मा शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज की तरफ से बाइक से अपने घर आ रहे थे। सामने से आ रहे बोलेरोचालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें