फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के मंसूरगंज के मेघाडाबर टोला के 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार की देर शाम को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि रात में नशे में घर आए थे, इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा मंसूरगंज के टोला मेघाडाबर की 50वर्षीय जगदीश साहनी खेती-किसानी करते थे, घर वालों के अनुसार वह शराब के आदि थे। बृहस्पतिवार को देर शाम को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे तो अपनी पत्नी अतवारी देवी से शराब पीने को ले कर विवाद करने लगे। इसके बाद वह सोने चले गए अचानक उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उनको लेकर कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें