फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांप रही निराश्रित महिला को लाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
परान छापरा गांव में मीना देवी की मौत से आहत उसकी दोनों बेटियां व गांव की अन्य महिलाएं। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ठंड से कांप रही निराश्रित महिला को लाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया ठंड, सीडीएच के डॉक्टर ने सीओपीडी बीमारी कहा
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के प्रान छापर गांव में मायके में रह रही 50 वर्षीय महिला की बुधवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी होने पर उसकी दोनों बेटियां भी पहुंच गईं। ठंड लगने से बीमार हुई महिला को पहले कुबेरस्थान सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतीश चंद ने बताया कि महिला को ठंड लग गई थी। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
प्रान छापर गांव के स्वर्गीय राजदेव पटेल की पुत्री मीना की शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोसाईं पट्टी गांव के सुरेश पटेल से हुई थी। पति से अनबन के चलते मीना मायके में ही रहती थी। दोनों पुत्रियां पूनम तथा रिंकू की भी शादी हो चुकी है। अपने जर्जर मकान में अकेले वक्त काट रही मीना की तबीयत मंगलवार रात बिगड़ गई। बुधवार सुबह गांव के लोग पहुंचे तो मीना ठंड से कांप रही थी। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी कुबेरस्थान पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां के बीमार होने की खबर पर दोनों बेटियां पूनम तथा रिंकू भी पहुंच गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का इलाज करने वाले संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉ. मनोज सिंह गौंड़ ने बताया कि वह महिला सांस नहीं ले पा रही थी। उसमें क्रॉनिक ऑब्सट्रैक्टिव पल्मोनरी डिजीज के लक्षण दिख रहे थे। उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन परिजन ले नहीं ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें