फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। बुधवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मडुरही जिरात निवासी दंपती मधुमक्खियों के डंक से जख्मी हो गए हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पडरौन मडुरही जिरात निवासी बंशी निषाद (55) अपनी पत्नी बिगनी देवी (50) वर्ष के साथ मधुवा बिहार में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दंपती पर हमला कर दिया। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी डंक मारने लगीं। लोगों ने बंशी और उनकी पत्नी को तमकुहवा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को रवींद्रनगर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बंशी की हालत गंभीर बता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने पहले बंशी को गोरखपुर के निजी अस्पताल में ले गए, वहां से भी उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात बंशी की मौत हो गई। पत्नी बिगनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें