फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व विधायक रामसकल तिवारी की पुण्यतिथि मनाई गई

Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। सत्कर्मों की बदौलत लोग समाज में हमेशा जीवित रहते हैं। सेवरही के पूर्व विधायक स्वर्गीय राम सकल तिवारी ने आजीवन गरीबों की भलाई के लिए संघर्ष किया। बिहार सीमा से सटे अतिपिछड़े विधान सभा क्षेत्र सेवरही जो अब तमकुही विधानसभा क्षेत्र बन गया है। इस क्षेत्र को विकास के रास्ते पर लाकर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया था।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को भेलया में पूर्व विधायक रामसकल तिवारी की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त जिला जज यूवी मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा कि सेवरही विधान सभा क्षेत्र उस समय गन्ना, गंडक जैसी ज्वलंत समस्याओं से ग्रसित था। जिसे स्वर्गीय तिवारी ने विधायक बनकर पूरे क्षेत्र का विकास किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत प्रतिनिधि राजन शुक्ला, गिरीश पांडेय, प्राचार्य डाॅ. संजय मणि त्रिपाठी, सीओ जोंश, रामानुज पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। आयोजक सेवानिवृत्त आरटीओ अजय त्रिपाठी व अभय त्रिपाठी अधिवक्ता ने आभार जताया। इस दौरान टीएन राय, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज यादव, उदयभान सिंह, मोनू इराकी, शिवशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें