फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्व्यवहार के आरोप में दो सिपाही निलंबित

Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज थाने पर तैनात दो सिपाहियों को एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार को निलंबित कर दिया। सिपाही आशीष यादव, शेखर चौधरी ने थाना क्षेत्र के एक गांव में यज्ञ में एक युवक के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत युवक ने एसपी से की। एसपी की जांच में शिकायत सही मिलने पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

-
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
फाजिलनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम को बड़हरा चौराहे पर राज्यसभा में चुनाव में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मनोज पांडेय, राकेश सिंह, राकेश पांडेय और रामप्रताप सिंह का पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने इन्हें सत्ता सुख के लिए स्वार्थी बताया।
-
पकड़ा गया घर में घुसा युवक
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक युवक गांव के एक किशोरी से मिलने उसके घर चला गया। कमरे के अंदर दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान किशोरी की मां ने देख लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पर चली गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें