पडरौना। शहर के एक होटल में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से स्व. हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। व्यापारियों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संगठन के प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि 26 मई 1979 को बिक्री कर के सर्वे छापे के खिलाफ आंदोलन के दौरान अमीनाबाद लखनऊ के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल को पुलिस ने गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। स्वर्गीय हरिश्चंद्र की इस कुर्बानी को देश का व्यापारी समाज कभी नहीं भूलेगा। वे व्यापारी समाज के प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान संगठन के संरक्षक कैलाश चहाड़िया, प्रदीप लोहिया, सुधीर जायसवाल, सतीश जिंदल, विपिन जायसवाल, रवि लोहिया, अक्षय स्वर्णकार, आशीष खेतान, अनुराग खेतान, बिट्टू सोनी आदि मौजूद रहे।