फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कुशीनगर में दो सिपाहियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

Sat, 28 May 2022 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

हमलावर की पहचान रजनू अली निवासी जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन खड्डा तहसील भवन में मजदूरी पर कार्य करने आया था। इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
घायल सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बे में बाइक सवार सिपाही की गर्दन पर एक युवक ने शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे पकड़ने गए सिपाही को भी कर घायल कर दिया। इसके बाद आधा घंटा तक तांडव करता रहा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह पकड़ में आया। घायल सिपाहियों को तुर्कहां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से कस्बे में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मासूम अली सीओ खड्डा के कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए थे। लगभग साढ़े बारह बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के आगे टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचकर किसी वजह से रुक गए। तभी एक युवक पहुंचा और कुछ कहासुनी के बाद उनके गले पर धारदार हथियार (बकुआ) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मासूम अली घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर हमला देख लोगों में भगदड़ मच गई। हमलावर बगल के कांशीराम आवास के पास पहुंच हथियार लहराते हुए तांडव करने लगा। भय के मारे लोग नजदीक नहीं फटक रहे थे। घायल पड़े सिपाही को पत्रकार प्रभात तिवारी बाइक से तुर्कहां सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बीच सुभाष चौक पर मौजूद होमगार्ड मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन भय के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसआई पीके सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे। हमलावर कांशीराम आवास में चला गया गया। पुलिस वाले जैसे ही पकड़ने की कोशिश किए, तभी हमलावर ने हमला कर सिपाही प्रेमनरायन वर्मा को घायल कर दिया। इसके बाद लोगों के सहयोग से उसे पकड़ा गया। दोनों घायल सिपाहियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एक सिपाही की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर की पहचान रजनू अली निवासी जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन खड्डा तहसील भवन में मजदूरी पर कार्य करने आया था। इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें