फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अशोगवा गांव के पास मिला युवक का शव

Mon, 29 Apr 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे अशोगवा गांव के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला मान रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11 बजे एक व्यक्ति फाजिलनगर से बड़हरा चौराहे की तरफ जा रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे एक युवक को मरणासन्न अवस्था में देख उन्होंने गांव के लोगों के अलावा पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर उसे पहचानने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। काफी कोशिशों के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवक के पास पड़े एक बैग की तलाशी लेने पर एक कंपनी का परिचय पत्र मिला। परिचय पत्र पर चंदन कुमार सिंह लिखा था, लेकिन उस पत्र पर न तो मृतक का पूरा पता था और न ही परिचय पत्र जारी करने वाले कंपनी का ही पता लिखा था। इस संबंध में एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सोशल मीडिया पर उसके पहचान पत्र पर लगे फोटो को डालकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें