फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी में दोस्तों के साथ स्नान करते समय डूबे युवक का शव चार दिन बाद 12 किमी दूर पनियहवा पुल के पास रविवार को मिला। इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खडडा कस्बे के 27 वर्षीय अभय गुप्ता बृहस्पतिवार को दो दोस्तों के साथ भैसहा घाट पर गंडक नदी में स्नान करने आए थे। स्नान करते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लगे। बंधे पर मौजूद युवकों ने दो को बचा लिया और अभय नदी में लापता हो गया। स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश की गई लेकिन, पता नहीं चला। तहसील प्रशासन की सूचना पर गोरखपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम भी दो दिनों तक मोटर बोट से तलाश की। लेकिन, पता नहीं चल पाया। रविवार को घटना स्थल से करीब 12 किमी दूर पनियहवा पुल के पास नदी में आसपास के लोगों ने शव उतराया देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अभय गुप्ता के रूप में की और घर वालों को सूचना दी। अभय कस्बे में पैथाेलॉजी चलाता था। कुछ साल पहले ही इसकी शादी हुई है। इसकी पत्नी गर्भवती है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें