हाटा। कोतवाली के रामपुर श्रीपाल चौराहे के पास सड़क के किनारे शनिवार को युवक का शव मिला। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। हाटा कोतवाली पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। जानवरों ने शव के अधिकांश हिस्से को नोच दिया था। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब में मिले मोबाइल की मदद से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
कप्तानगंज। कप्तानगंज -गोरखपुर रेल मार्ग के सुधियानी रेलवे क्रासिंग के दक्षिण दिशा में करीब 35 वर्षीय महिला का शव दिखा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। इस वजह से पहचान कराने में दिक्कत हुई। शिनाख्त नहीं होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद