खड्डा। क्षेत्र में सोमवार की रात को किशोर ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों के अनुसार किशोर गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसने खुदकुशी की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया निवासी अमरनाथ गोसाई निवासी 15 वर्ष ने सोमवार की रात 11 बजे छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों कुछ भी साफ-साफ नहीं बता रहे हैं। लड़के के पिता महातम गोसाईं ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात कारण से लटकना बताया। अमरनाथ दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किशोर बीमार चल रहा था।