फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 14 Aug 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव में बुधवार देर रात युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बड़हरा बाबू निवासी प्रद्युम्न (21) बुधवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजनों के अनुसार, आधी रात के बाद उसका शव कमरे की छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका दिखा। उसके बड़े भाई शिवशंकर ने बताया कि वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह गांव में ही मजदूरी करता था। सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज बोदरवार विवेक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें