फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराने का भय दिखाकर ठगी

Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराने का भय दिखाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार शाम दो बार मेें युवक से 45 हजार रुपये खाते में मंगा लिया। अब और एक लाख की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवक को 10 अगस्त की रात वीडियो काॅल आई। युवती पहले प्रेम से बात की फिर कुछ देर बाद अर्धनग्न हो गई। युवक ने फोन काट दिया। अगले दिन युवती ने दूसरे नंबर फोन किया कि तुमने उसका वीडियो बनाया है। दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रही हूं। इसके बाद बुधवार को सुबह दिल्ली का डीएसपी बताने वाले संजय ठाकुर का फोन आया कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। तुम्हें गिरफ्तार करने पुलिस टीम जा रही है। तत्काल सत्रह हजार पांच सौ रुपये भेज दो। युवक डर कर जन सहज केंद्र से पैसे भेज दिए। कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि एक वीडियो और है। तत्काल सत्ताइस हजार पांच सौ रुपये भेजो। प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी। दोबारा युवक ने रुपये भेज दिया। उसके बाद फिर फोन आया कि एक लाख रुपये भेजो नहीं तो गिरफ्तारी होगी। पुलिस टीम तुम्हारे थाने तक पहुंच गई है। युवक पूरी घटना अपने एक रिश्तेदार को बताई। युवक ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने बताया मामला संज्ञान में है, पीड़ित से साक्ष्य मांगा गया है। साक्ष्य मिलने पर साइबर सेल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें