फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचरुखिया पुल के पास मिला बिहार की युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचरुखिया पुल के पास मिला बिहार की युवती का शव
विज्ञापन

कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया स्थित पुल के निकट 19 वर्षीय युवती का शव मिला। आसपास के लोगों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे कुछ लोग शव गंडक नदी में फेंकने आए थे। आहट पाकर आसपास के लोग पहुंचे तो वे शव छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त संध्या शाह पुत्री दुर्गा साह निवासी ग्राम घघवा टोला रूपही थाना धनहां जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे चार पहिया वाहन से कुछ लोग युवती के शव को पचरुखिया में पुल से गंडक नदी में फेंकने आए थे। तभी निकट के दुकानदार की नींद टूट गई और उसने शोर मचाया, जिसके बाद वे लोग शव पुल के पास ही छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना कुबेरस्थान थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर एसआई हैदर हुसैन पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को उन्होंने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान संध्या शाह पुत्री दुर्गा साह के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होने की पुष्टि कुबेरस्थान थाने के प्रभारी एसओ अरुण कुमार चौबे ने की। शव मिलने की सूचना पर दोपहर बाद एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह भी पुल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें