नाराज लोगों समउर-फाजिनगर जामकर प्रदर्शन किया ।
- फोटो : KUSHINAGAR
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीरबिहार गांव के निवासी शिब्बू सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह (27) रविवार की शाम करीब चार बजे गांव से सटे केशवा नाले में नहाने गया था। समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित पुलिया से स्नान के लिए छलांग लगाया और फिर दिखाई नहीं दिया।
युवक का पता न चलने से नाराज लोगों ने सोमवार सुबह मीरबिहार गांव के निकट समउर-फाजिलनगर मार्ग जाम कर दिया। आरोप था कि युवक के डूबने के बावजूद तहसील एवं पुलिस प्रशासन ने युवक के खोजने का प्रबंध नहीं किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार व सीओ आरपी सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर डूबे युवक की खोजबीन शुरू कराई। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद मीरबिहार गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर कोटवा गांव के समीप शव को बरामद कर लिया। प्रभारी एसओ बिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जाम से चार घंटे तक समउर-फाजिलनगर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।