दुदही के कोकिल पट्टी गांव में पानी भरने से मचान पर सोया बुजुर्ग ।
- फोटो : KUSHINAGAR
दुदही। कोकिल पट्टी गांव में बारिश का पानी 60 लोगों के घरों में करीब चार फुट पानी घुस गया है। वहीं बारिश की वजह से रामअवध, दाऊद, व्यास पांडेय, तबलत, राजमंगल, अहमद अंसारी नथुनी, राधेश्याम समेत आठ लोगों घर ढह गए। छह लोग बीमार हो गए हैं।
दुदही विकास खंड के कोकिल पट्टी निवासी रमेश, मंसूर, सुरेश अवधेश, झोझी, लक्ष्मण, मुमताज, बहादुर, रामेश्वर, जोखू, पारस, श्री किसुन, रमाकांत, काशी, मुन्ना, अलीमुलाह, मुस्तकीम, बिजली, भोला, कपिलदेव, इसराफिल, अबास मिंया समेत 60 लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे इन लोगों के घरों में भोजन नहीं बन पा रहा है। जल जमाव से संक्रामक बीमारी फैलने लगी है। एक परिवार के नितेश पुत्र मुन्ना 5 वर्ष, अनूप पुत्र मुन्ना एक वर्ष, और दूसरे परिवार की प्रतिमा पुत्री रमेश चार वर्ष कुंती पत्नी रमेश 35 वर्ष रमेश पुत्र हरि 40 वर्ष, रईसन खातून पत्नी अहमद 42 वर्ष उल्टी दस्त बुखार से पीड़ित है। ग्राम प्रधान राममिलन प्रसाद के साथ लोगों ने एसडीएम से मिलकर पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रधान ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी निकासी नही हो पा रही है।