फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला नौतन गांव के किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला नौतन गांव के किशोर का शव
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के सिरसिया खोहिया गांव के निकट गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह किशोर का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सुबह किसी व्यक्ति ने गांव से बाहर सड़क के किनारे स्थित गन्ने के खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव देखा। उसने पीला टी शर्ट और हाफ पैंट पहना था। उसके होठ सूजे थे। शरीर के किसी अन्य अंग पर कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था। जानकारी होने पर पहुंचे देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव नौतन निवासी सरताज ने बताया कि यह शव उनके पुत्र रमजान का है। उसे मिर्गी की बीमारी थी और बुधवार को घर से निकला था। कुशीनगर चौकी प्रभारी अमित राय ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें