फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक का छोटी गंडक नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवक का छोटी गंडक नदी में मिला शव
विज्ञापन

हाटा/सोहसा मठिया। मंगलवार को हाटा कोतवाली के डुमरी सवांगी पट्टी गांव के पास छोटी गंडक नदी में युवक का शव मिला। मंझरिया निवासी युवक पांच दिन से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी संवागीपट्टी गांव के पास से बहने वाली छोटी गंडक नदी में मल्लाहों ने मंगलवार को शव देखकर शोर मचाया और शव को बाहर निकला। युवक के पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मंझरिया निवासी उमेश मल्ल (35) के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घर के लोगों ने बताया कि उमेश पांच दिन पहले घर से निकले थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच उनका शव मिलने की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में पड़े युवक का कराया अंतिम संस्कार
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर कई दिन से घूम रहे युवक का शव मंगलवार सुबह मछली मंडी के समीप नाले में मिला। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कराया। नाले में युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जरूरी प्रक्रिया पूरी पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें