रामजानकी नगर। घर से मंगलवार को लापता हुए बच्चों की तलाब में डूबने से मौत हो गई। घर से करीब 200 मीटर दूरी पर शाम को तालाब में लाश मिली। इसकी जानकारी होने पर कसया तहसीलदार और कुबेरस्थान पुलिस पहुंच गई। घर वालों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया और शव को दफना दिया।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया खुर्द गांव के टोला निरभईया निवासी सगीर का पांच वर्षीय बेटा दानियाल और अजहरुद्दीन का चार वर्षीय बेटा अयान मंगलवार को सुबह घर से करीब दस बजे दरवाजे पर खेलने के दौरान लापता हो गए। दोनों की तलाश परिजनों ने पूरे दिन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम को करीब पांच बजे दोनों की लाश घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर तालाब में मिली। गांव वालों ने देखकर शोर मचाए। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव वालों की मदद से परिजन दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लेकर चले गए।
इसकी जानकारी होने पर कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार और कुबेरस्थान एसओ अजय कुमार मौर्य पहुंचे। घर वाले शवों का पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस प्रशासन शवों के पोस्टमाॅर्टम का दबाव बना रहा था, लेकिन देर शाम तक घर वाले पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस प्रशासन पीड़ित के दरवाजे पर जमे रहे। इस बाबत एसओ अजय कुमार मौर्य ने बताया कि घर वाले पोस्टमाॅर्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। अभी वार्ता की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया जाए। घर वाले तालाब में डूबने से मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
-
दोनों घर का बुझ गया चिराग, छाया मातम
दोनों बच्चों की तालाब में लाश मिलने के बाद गांव में मातम छा गया और घर वालों में चीख-पुकार मच गई। घर की महिलाओं की बिलखते देख मौके पर जुटे लोगों की आंखें भर गई। दोनों बच्चे अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे। दोनों एक साथ प्रति दिन दरवाजे पर खेलते थे, दरवाजे से जाते हुए दोनों को किसी ने नहीं देखा। घर वाले तालाब में डूबने से मौत की आशंका जता रहे हैं। सगीर खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इनकी दो बेटी और इकलौता पांच वर्ष का बेटा दानियाल था। इकलौता बेटा होने के कारण घर में सबका लाडला था। पड़ोस के रहने वाले अजहरूद्दीन का एक बेटी और एक बेटा अयान था। दोनों घर पास में होने के कारण सुबह से शाम तक एक साथ ही खेलते थे। अजहरुद्दीन विदेश रहते हैं। दोनों बच्चों की मौत ने घर वालों को झकझोर दिया है और गांव में मातम का माहौल है।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद