फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां ने पिटाई की तो बेटी ने की खुदकुशी

Sun, 09 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज में नहर में युवती का शव मिलने की सूचना पर जुटी लोग की भीड़।संवाद
विज्ञापन
बकरी बेचकर सहेजी थी रकम, बेटी ने खर्च कर दिए तो मां ने जताई थी नाराजगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में चखनी फाल के पास शनिवार की शाम शादीशुदा युवती का शव मिला। उसकी पहचान मठिया बुजुर्ग निवासी फूल मुहम्मद की बेटी रुबी खातून (19) के रूप में हुई। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को 20 हजार रुपये खर्च करने पर मां ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर वह रात में अचानक घर से लापता हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दिए बगैर मां ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को शव मिलने पर पुलिस पहुंची। एसएचओ नीरज राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती के मौत की पुष्टि होगी।
मठिया बुजुर्ग निवासी फूल मोहम्म्द की दो साल पूर्व मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी जैतुन नेशा और बेटी रूबी खातून (19) थीं। एक साल पहले रूबी खातून की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी तैयब के साथ हुई थी। तैयब कहीं बाहर रहकर मजदूरी करता है। पति के बाहर रहने और मां के अकेली होने की वजह से बेटी मां के साथ मायके में रह रही थी। रूबी ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को दो दिन पहले एंड्रायड मोबाइल फोन खरीदने के लिए मां के बाक्स में रखे रुपये चुराकर दे दिए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैतुन नेशा को रुपये की जरूरत पड़ी तो उसने अपना बाक्स देखा। उसमें पैसा नहीं होने पर बेटी से पूछताछ की। बेटी ने बताया कि उसने पड़ोस में रहने वाली युवती को मोबाइल फोन खरीदने के लिए रुपये दिए थे। इसी बात पर मां ने रूबी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी मां बकरी चराने चली गई। शाम को लौटी तो भोजन करके मां और बेटी सो गए। रात में अचानक ही रूबी लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने बेटी को बिस्तर ना पाकर मां ने उसकी तलाश की। मां को लगा कि वह खेत की तरफ गई होगी। काफी देर तक बेटी नहीं आई तो मां ने गांव के लोगों से जानकारी ली। बिना पुलिस को सूचना दिए मां ने गांव के लोगों की मदद से बेटी की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव से दो किमी दूर चखनी फाल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में ग्रामीणों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी निकलवा लिया। मौके पर पहुंचे रूबी के चाचा गुलमोहम्मद पहुंचे। उन्होंने भतीजी की पहचान करके उसकी मां को सूचना दी। बेटी की लाश मिलने की जानकारी मां रोती बिलखती पहुंची। मां ने पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
0000
बकरी बेचकर मां ने जुटाए थे रुपये सेवहरी थाना क्षेत्र के पिपराघाट निवासी फूल मोहम्मद मठिया बुजुर्ग में करीब 15 साल पूर्व आकर बसे थे। फूल मुहम्म्द पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार अन्य भाई उसी गांव अलग रहते हैं। खेती किसानी करने वाले फूल मुहम्मद की मौत के बाद उनकी पत्नी जैतुन नेशा बकरी पालकर परिवार का खर्च चला रही थीं। उन्होंने बकरी बेचकर 20 हजार रुपये जमा किए थे। रूबी खातून के पास की -पैड वाला मोबाइल फोन था। वह इसकी जगह नया एंड्रायड फोन लेना चाहती थी। इसलिए उसने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को पैसा दे दिया था। इसी रुपये को लेकर मां से उसका विवाद हुआ था।
0000
कान की बाली है गायब
मां ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने कान की बाली(सोने की) खरीदी थी। शनिवार की रात मां ने जब रुपये वाला पर्स खोला तो उसमें रखी कान की बाली भी गायब थी। मां ने आशंका जताई है कि मोबाइल खरीदने का पैसा लेनेेेेेेेेेवाली युवती ने कान की बाली भी बेचवा दी होगी। मां और बेटी दोनों ही अनपढ़ थीं।
0000
डूबकर आत्महत्या करने की आशंका
जांच के बाद पुलिस ने युवती के डूबकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि लाश फूलकर पानी ऊपर आई है। नहर में पानी का बहाव तेज होता तो लाश दूर कहीं बहकर चली गई होती। माना जा रहा है कि युवती जब पानी में कूदी तो वह गहराई में रह गई है। लोगों ने बताया कि नहर करीब 20 गहरी है।
0000
मुझे क्या पता था, बेटी दे देगी जान
बेटी का शव मिलने के बाद मां दहाड़मार रोने लगी। वह बार-बार एसएचओ को पकड़ ले रही थी। मां बस यही कहती रही कि उसे नहीं पता था कि बेटी जान दे देगी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से जैतुन नेशा को संभालकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

...
कोट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत वजह सामने आएगी। मां से जानकारी ली गई है। घर में रखे 20 हजार रुपये चोरी से खर्च करने पर बेटी की पिटाई की थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
नीरज राय, एसएचओ, तमकुहीराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें