फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जल्द खुलेंगे रोजगार के द्वार, एक हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sun, 09 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टफन ग्लॉस, बेकरी यूनिट, आटा मिल, कोल्ड स्टोरेज, एथेनॉल प्लांट और डिस्टीलरी लगाने पर जोर
विज्ञापन


ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 211 निवेशकों ने किया था आवेदन
कुशीनगर में 21232 युवाओं को रोजगार देने का है लक्ष्य


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जल्द ही कुशीनगर में एक-एक कर रोजगार के द्वार खुलने शुरू हो जाएंगे। छह से अधिक उद्योगों की नींव जल्द पड़ जाएगी। इनमें टफन ग्लॉस, ब्रेकरी यूनिट, आटा मिल और नमकीन-कुरकुरे की फैक्ट्री जल्द शुरू हो जाएंगी। शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज), डिस्टलरी और एथेनॉल प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि एक साल के भीतर ये उद्योग अस्तित्व में आ सकते हैं। इससे करीब एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। काम की गति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आवेदन करने वाले 211 निवेशकों में से 174 का अनुबंध पूरा हो चुका है। इनमें उद्योगों के निवेशक शामिल हैं।
जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए इस साल 24 जनवरी को शहर के अंदर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हुआ था। इसमें 3,540.87 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव निवेशकों ने दिया था। उस दौरान जनपद के अंदर 21,232 युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

मौजूदा समय तक 211 निवेशक आवेदन कर चुके हैं। उद्योग स्थापित करने के लिए इनमें से 174 उद्यमियों का अनुबंध पूरा हो चुका है।ये उद्यमी 3324.17 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए उद्योग लगाने के लिए सहमति जता चुके हैं। इन उद्योगों के अस्तित्व में आने पर 18,987 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
...
इन उद्योगों की पड़ जाएगी नींव
उद्योग विभाग की मानी जाए तो पडरौना शहर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में टफन ग्लॉस (हॉल में लगाए जाने वाले शीशे) का प्लांट लग जाएगा। इस उद्योग को पडरौना शहर के ही एक उद्यमी स्थापित करा रहे हैं। करीब 15 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट है। इसके चालू हो जाने पर करीब 100 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। कप्तानगंज में ब्रेकरी यूनिट, फाजिलनगर क्षेत्र में आटा मिल और कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया जाएगा। तमकुहीराज में नमकीन और कुरकुरे की फैक्ट्री लगेगी। फाजिलनगर में ही डिस्टीलरी स्थापित करने के लिए एक निवेशक ने अनुबंध किया है। खड्डा में एथेनॉल फैक्ट्री लगने जा रही है, जो आईपीएल ग्रुप की खड्डा चीनी मिल की तरफ से अपने परिसर में लगवाई जा रही है। ये उद्योग रोजगार तो दिलांएगे ही, किसानों और क्षेत्र के लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होंगे। एथेनॉल फैक्ट्री लग जाने से डीजल-पेट्रोल के लिए खाड़ी देशों पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन

...
कोट
ग्लोबल इंस्वेस्टर्स समिट के बाद से कुशीनगर जनपद में विकास की असीम संभावनाएं बढ़ी हैं। कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने वाली हैं। इनमें कुछ तो चार-पांच महीने में शुरू हो सकती हैं। इसमें एक औद्योगिक इकाई टफन ग्लॉस की पडरौना शहर में खुलने वाली है। छह से अधिक औद्योगिक इकाइयों की नींव चार-पांच महीने के अंदर पड़ जाएगी। इससे जनपद में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 174 निवेशकों का अनुबंध पूरा हो चुका है। शेष निवेशकों के अनुबंध होने बाकी हैं।
सतीश कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें