फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगाडीह ने दुमही को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगाडीह ने दुमही को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। बरवा राजापाकड़ के मैदान पर द्वितीय बंगरा-दुमही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दरोगाडीह और दुमही के बीच मैच खेला गया। दरोगाडीह ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
बीडीपीएल क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमही की टीम ने 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरोगाडीह की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में उजारनाथ ने गोबरही को छह रन से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य स्वामीनाथ पटेल ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पुनीत राय, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, आशुतोष राय, विवेक गोंड, कामोद, जहीर, विपिन कुमार, पीयूष, कवींद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें