फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के शेष कर्मियों को 22 जनवरी को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के शेष कर्मियों को 22 जनवरी को लगेगा टीका
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए चयनित प्रथम चरण के लाभार्थियों में बचे ढाई हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 22 जनवरी की तिथि मुकर्रर की गई है। 24 सत्रों में कुल 15 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। पूरी प्रक्रिया पूर्व में हुए ड्राई रन और टीकाकरण के अनुसार पूरी की जाएगी।
जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पहले चरण में 12760 हेल्थ वर्कर्स का चयन किया गया है। इनकी सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है। उसी आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए सूचना भेजी जा रही है। पहले चरण के पहले दिन 16 जनवरी को जिला अस्पताल, फाजिलनगर और हाटा सीएचसी पर शासन की गाइडलाइन के तहत टीकाकरण हुआ था। प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को टीके लगाए जाने थे, जिनमें तीनों स्थानों पर 198 लोगों ने टीका लगवाया था। सबको अगली तारीख का इंतजार था। प्रथम चरण के शेष हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। अगला टीकाकरण 22 जनवरी को होना है। 15 केंद्रों पर 24 चरणों में टीकाकरण संपन्न होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रत्येक सत्र में 100 से 110 लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। इस तरह लगभग ढाई हजार लोगों को 22 जनवरी को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालाजी हॉस्पिटल, पावानगर हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, सीएचसी हाटा में तीन सत्र, जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, सीएचसी खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, विशुनपुरा, सीएचसी सुकरौली और तरयासुजान में दो सत्र, पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक-एक सत्र का आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में शामिल किए गए हेल्थ वर्कर्स को 22 जनवरी को टीका लगाया जाएगा। कुल 15 केंद्रों पर 24 सत्रों में टीकाकरण होगा। प्रत्येक सत्र में 100 से 110 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण पूर्व की भांति शासन की तरफ से तय गाइडलाइन के मुताबिक ही होगा।
-डॉ. संजय कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें