फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा का जन्मदिन मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाई लामा का जन्मदिन मनाया गया
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाईलामा का 86 वां जन्मदिन कुशीनगर स्थित तिब्बती बौद्ध मंदिर में मनाया गया। आयोजन भारत-तिब्बत सहयोग मंच की ओर से किया गया। बौद्ध अनुयायियों के साथ स्थानीय लोगों ने उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की और उनको भारत रत्न देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि धर्म गुरू दलाईलामा तिब्बत की स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। भारत शुरू से ही तिब्बत के लोगों के राजनैतिक स्वतंत्रता का पक्षधर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीएस सिंह ने किया। भारत तिब्बत सहयोग मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. शुभलाल ने कहा कि कूटनीतिक राजनीति से चीन पर विजय प्राप्त करने के लिए धर्म गुरू दलाईलामा को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम को सुरेश प्रसाद गुप्त व ओमप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जनार्दन आभार ज्ञापन तिब्बत मंदिर के प्रभारी ताशी ने किया। इस मौके पर डा.अनिल कुमार सिन्हा, विनोदकांत मिश्र, चंद्रिका शर्मा, डा.वीना कुमारी, डा.अंबरीष कुमार विश्वकर्मा, डा.सीमा गुप्ता समेत कई लोग रहे मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें