कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर रात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक का शव कोइंदी गोसाईपट्टी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोइंदी बुजुर्ग निवासी वीरेश ठाकुर (40) मंगलवार देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार तड़के गेहूं की कटाई करने जा रहे किसानों ने सड़क किनारे उनको गिरा देखा। बगल में साइकिल गिरी पड़ी थी। संवाद