फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Wed, 29 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मझना नाला पुल के समीप उपासपुर के सामने मंगलवार को फोरलेन पर एक वाहन ने साइकिल सवार को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाटा कोतवाली के चकनील कंठ निवासी संजय भारती साइकिल से किसी कार्य से माड़ापार गए थे। घर लौटते समय मझना नाला पुल के आगे उपासपुर के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी देवतहा भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें