फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लड़कियों के डांस के दौरान छींटाकशी को लेकर मारपीट

Wed, 29 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के गांव जोगिया हिच्छा राय में कोशी कार्यक्रम के दौरान डीजी पर डांस कर रही किशोरियों पर छींटाकशी करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके यहां छठ पूजा व कोशी का कार्यक्रम था, जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। परिवार व रिश्तेदारी से आईं लड़कियां डांस कर रही थीं। इसी दौरान गांव कुछ मुस्लिम युवक वहां आ गए और लड़कियों पर छींटाकशी करने लगे। घर के अन्य सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें