जानकीनगर। जानकीनगर-टेकुआटार मार्ग पर पथरदेवा चौराहे पर रविवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लादकर क्रशर पर गिराने जा रहा था। कसया थाना क्षेत्र के पथरदेवा चौराहे पर अहिरौली गांव के ही निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामजीत शर्मा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आया। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी कौशल्या, बेटा सन्नी व विशाल का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद