पडरौना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें शहर के 300 से अधिक युवा और किशोर प्रतिभाग किए। अंत में रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं लकी ड्रॉ के जरिए दस प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से पुस्कृत किया गया।
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर स्थित पुल के पास एसडीएम राजीव निगम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य केपी गौड़, संतोष जायसवाल, मीनू जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। एसडीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मोटापा, मधुमेह व हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। इसके बाद निकली साइकिल रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से दस प्रतिभागियों को साइकिल समेत अन्य विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। रैली का संचालन आदित्य बंका ने किया।
इस दौरान आलोक अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, कार्तिक, मयंक अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल,अमन बंका, विकास तुलस्यन, आलोक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सतीश जिंदल, संजीव गोयल, अनुराग अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, दिव्यांशु अग्रवाल, कार्तिक, कौस्तुभ चहरिया, ऋषभ बांका, आशुतोष केदार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।