पडरौना। बिजली निगम ने पडरौना व कुबेरस्थान क्षेत्र में बुधवार को जांच अभियान चलाया। यहां बकाया बिल होने पर कटा कनेक्शन चालू पाए जाने पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया।
इसके अलावा 24.50 लाख रुपये के बकाया बिल को लेकर 141 के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान करीब 7.75 लाख की बकाया वसूली की गई। 14 उपभोक्ता अधिक भार प्रयोग करते पकड़े गए। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बुधवार को पडरौना एवं कुबेरस्थान क्षेत्र में मास रेड अभियान चलाया गया।
बिजली विभाग के एक्सईएन संजय सागर के नेतृत्व में एसडीओ शशीकांत गुप्ता, एसडीओ रवीन्द्र वर्मा, जेई सुभम गौड़, जेई दिलीप कुमार, जेई राकेश कुमार, जेई अरविन्द मणी के नेतृत्व में बिजली कर्मियों की पांच टीमों ने दर्जनों मोहल्लों में चेकिंग की।
इस दौरान 250 घरों की बिजली चेकिंग की गई, जिसमें 14 उपभोक्ता अधिक भार प्रयोग करते पकड़े गए। बकाया बिल होने पर कटा कनेक्शन चलता पाए जाने पर 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया। एक्सईएन संजय सागर ने उपभोक्ताओं से अपील है कि बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करें। युद्ध स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।