फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने किया हंगामा, जांच में नहीं मिली घटतौली

Wed, 23 Nov 2022 04:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

मंगलवार को गांव के कुछ लोग पेट्रोल व डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन लोगों ने तेल की नाप में घटतौली करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने कसया एसडीएम को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे कसया तहसीलदार मांधाता सिंह ने मौजूद लोगों से बात की।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की जांच करते उपजिलाधिकारी व राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के जौरा बाजार क्षेत्र के जौरा मनराखन गांव स्थित मां कोटेश्वरी किसान सेवा पेट्रोल पंप पर हंगामा होने पर तहसीलदार ने सील कर दिया। मंगलवार की दोपहर हुई कार्रवाई के बाद जब जांच हुई तो किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बाद पेट्रोल पंप को पूर्ववत खोल दिया गया। जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली।

 

मंगलवार को गांव के कुछ लोग पेट्रोल व डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन लोगों ने तेल की नाप में घटतौली करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने कसया एसडीएम को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे कसया तहसीलदार मांधाता सिंह ने मौजूद लोगों से बात की।

विज्ञापन


तहसीलदार ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। उन्होंने इंडियन ऑयल के सेल्स अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम से जांच कराने को कहा। बाद में नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, बाट माप निरीक्षक जितेंद्र पांडेय, पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, सेल्स ऑफिसर इंडियन ऑयल विवेक, पूर्ति निरीक्षक पडरौना अभिषेक सिंह की टीम पेट्रोल पंप पर पहुंची।

वहां जांच के बाद टीम ने कोई गड़बड़ी नहीं पाई। इसके बाद पंप को शुरू करा दिया गया। शिकायतकर्ता सोनू कुमार राव ने जांच टीम की कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए शिकायत को वापस ले लिया। नायब तहसीलदार शैलेष सिंह ने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। पेट्रोल पंप पर बेवजह हंगामा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें