पडरौना। जिले में फाॅर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फॉमर रजिस्ट्री कराने में सीएससी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसको देखते हुए जिले के सभी सीएससी सुबह आठ बजे से संचालित होंगे। यह जानकारी सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि बिना फाॅर्मर रजिस्ट्रेशन कराए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा फाॅर्मर रजिस्ट्री के बिना किसानों को किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि जिले में कुल 67370 किसान हैं। इसमें से अभी तक 3,36,558 किसानों की फाॅर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य पूर हो चुका है।
शेष किसानों की अभी भी फाॅर्मर रजिस्ट्री होनी बाकी है। उन्होंने बताया कि किसान गांव के ग्राम प्रधान, लेखपाल, एडीओ पंचायत और अपने क्षेत्र के सीएससी से संपर्क कर फाॅर्मर रजिस्ट्री शीघ्र करा लें।