बोदरवार। क्षेत्र के ग्राम सभा कुन्दूर गांव में बाल दिवस पर युवक मंगल दल की तरफ से आयोजित बालीवाल प्रतियोगिता का रविवार की शाम फाइनल मैच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम विजेता और भगवानपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अच्छेलाल वर्मा व सह निर्णायक रहे।